Saturday, March 14, 2026
Homeशिमलाचौपाल - नेरवा मार्ग पर आल्टो दुर्घटनाग्रस्त.. 28वर्षीय युवक की मौत

चौपाल – नेरवा मार्ग पर आल्टो दुर्घटनाग्रस्त.. 28वर्षीय युवक की मौत

शिमला जिला के उपमंडल चौपाल  मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चौपाल-नेरवा मार्ग पर शिटना नामक स्थान पर शुक्रवार शाम चार बजे  एक अल्टो कार एचपी 08ए- 3078 दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई है जिसकी पहचान राजेन्द्र आयु 28 वर्ष  पुत्र श्याम सिंह, ग्राम मिंडा, डाकघर भराणु, तहसील नेरवा जिला शिमला  के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह कार चौपाल से नेरवा जा रही थी कि खगना के समीप शिटना नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब सौ फुट खगना खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगो ने घायल राजेन्द्र को सिविल अस्पताल चौपाल लाया जंहा उसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया। ।

Most Popular