Sunday, February 15, 2026
Homeऊनानेता प्रतिपक्ष का टूटा तंबू..

नेता प्रतिपक्ष का टूटा तंबू..

ऊना ; ऊना जिला के हरोली में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री के सम्बोधन के दौरान अफर तफरी तब मच गई जब मंच धड़ाम से नीचे आ गिरा। जैसे ही मंच पर पहुंचकर मुकेश ने जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत की उसी दौरान मंच धड़ाम से नीचे आ गिरा। घटना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कुछ अन्य लोग भी घायल हुए।

जनसभा को संबोधित करने के लिए आगे आए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का विधायक इतना कमजोर नहीं कि मंच के टूटने से टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभी मंच टूटा है ठीक 25 दिन के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार भी टूटेगी और धड़ाम से गिरेगी। 

        नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को विशाल रैली के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम हरोली के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नेता प्रतिपक्ष पास के ही एक मैदान में रैली को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे थे।

Most Popular