Tuesday, February 17, 2026
Homeऊनातेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर.. मौत

तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर.. मौत

ऊना : ऊना जिले के पनोह में वीरवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में 18 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक पिछले काफी समय से पनोह में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

                  जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह संजय कुमार वीरवार सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। पनोह में सड़क किनारे पैदल जाते समय संजय को अंब से ऊना की ओर जा रही एक कार (HP 37C 6469) ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस से टकरा गई। हादसे में घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
  एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Most Popular