Saturday, June 21, 2025
Homeसोलनकालका-शिमला एनएच-5 पर सेब से भरी पिकअप पलटी

कालका-शिमला एनएच-5 पर सेब से भरी पिकअप पलटी

सोलन : कालका-शिमला एनएच-5 पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक पिकअप गाड़ी अनियन्त्रित होकर सड़क पर बने पैराफिट से टकरा गई। हालांकि हादसे से किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ है। 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कालका-शिमला एनएच-5 पर रोहड़ू से पंचकूला सेब लेकर जा रही एक पिकअप (HP11A 3377) अनियन्त्रित होकर सड़क के साथ बने पैराफिट पर अटक गई। वहीं, गाड़ी के अनियन्त्रित होने की वजह टायर फटना बताई जा रही है।
सड़क मार्ग पर पैराफिट बनने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया, अगर फैराफिट न होते तो पिकअप गहरी खाई में गिर सकती थी। 

Most Popular