शुक्रवार जन्माष्टमी के दिन बहुत ही खास योग बन रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा वृषभ राशि में उच्चे में रहेंगे। तो आइए जानते हैं ये शुभ योग मेष से मीन तक किस राशि के लिए कितना लाभकारी साबित होने वाला है। पढ़ें अपना आज का राशिफल।
मेष राशि
मन शान्त रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी एवं वाणी में कठोरता हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। विवादों से बचकर रहें।
वृष राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि
माता का सानिध्य मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने की सलाह दी जाती है। बेवजह किसी से न उलझें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं। बेहतर होगा इन सबसे दूरी बनाकर चलें धैर्य से काम लें। आर्थिक लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। छात्रों के लिए दिन कठिन है पढ़ाई से मन भटक सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन सावधानीपूर्वक चलने का दिन है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यापार के लिए दिन अच्छा है आर्थिक योजनाओं पर काम करेंगे भूमि भवन खरीदने की योजना पर काम कर सकते हैं। धन लाभ होगा । उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है कठिन परिश्रम करेंगे।
तुला राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरी व्यापार में कुछ आकस्मिक खर्चे उभर सकते हैं जिसका असर आपके बैंक बैलेंस पर पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में पदोन्न्ति हो सकती है आर्थिक लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। बहुत समय से अटक पड़ी कोई पूंजी वापस मिल सकती है किंतु पुराना उधार चुकाना भी पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मन में चिंता का भाव रह सकता है ।साझेदारी के व्यापार में पूंजी निवेश सावधानीपूर्वक करें योजनाएं अटक सकती है । कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कार्यों को निपटाने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं किसी के द्वारा कहीं गयी कोई बात चुभ सकती है धैर्य से काम लें l विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा संयम से काम लें।
धनु राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला या संगीत के प्रतिरुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धन की कमी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति भी होगी।
मीन राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।