Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस को बड़ा झटका.. भाजपा में शामिल होंगे दो विधायक

कांग्रेस को बड़ा झटका.. भाजपा में शामिल होंगे दो विधायक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दो विधायक भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा औऱ सोलन जिला से ताल्लुक रखने वाले एक-एक विधायक कांग्रेस में भाजपा हो सकते हैं। 
बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेसी विधायक दिल्ली में हैं और भाजपा किसी भी वक्त दोनों विधायकों के पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी मंगलवार शाम दिल्ली बुला लिया गया।
भाजपा का यह पैंतरा कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाला साबित होगा, क्योंकि दोनों विधायक जनाधार वाले नेता हैं और इनकी अपने-अपने हलकों में अच्छी पकड़ है। 

प्रदेश भाजपा नेतृत्व लगातार दावा करता रहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता उनके संपर्क में हैं औऱ भाजपा में शामिल होने का आतुर हैं। 
बहरहाल सूबे में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपना कुनबा सहेजने में जुटी हुई है। 

यह अलग बात है कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को दो झटके दे चुकी है। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व धूमल सरकार में मंत्री रहे खिमी राम और ठियोग के पूर्व विद्यायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदू वर्मा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।  

Most Popular