HomeमंडीHRTC बस और कार में टक्कर.. लगा लंबा जाम

HRTC बस और कार में टक्कर.. लगा लंबा जाम

मंडी: हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 (NH-21) पर जवाहर पार्क के पास एक कार और एचआरटीसी (HRTC) बस की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई।
करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे-21 पर जाम की स्तिथि बनी रही। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार (Car) और बस की टक्कर हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, जाम को खुलवाया जा रहा है।

Most Popular