शिमला: शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता सुन्नी में किराए के कमरे में रहती है। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक बीते रविवार रात क़रीब 8 बजे वह अपने कमरे में खाना बना रही थी।इस दौरान उसका मकान मालिक देव प्रकाश कमरे के बाहर आया और उसे बाहर आने को कहा और उसे घर की छत पर लेकर गया। जहां उसने उससे छेड़छाड़ करनी शुरु की। विरोध जताने पर जब आरोपी नहीं माना तो वह छत से भागकर अपने कमरे में आई और अंदर से कुंडी लगा दी। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।


