Tuesday, February 17, 2026
Homeशिमलायोग को दैनिक अभ्यास बनाना चाहिए योग सबसे बड़ा तनाव निवारक -...

योग को दैनिक अभ्यास बनाना चाहिए योग सबसे बड़ा तनाव निवारक – कश्यप

शिमला: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुंगा, कसुम्प्टी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।
सुरेश कश्यप ने बच्चों, पुलिस कर्मियों और स्थानीय जनता के साथ योग किया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 213 प्रतिभागी थे।
इस दिन 21 योग आसन किए गए।
सुरेश कश्यप ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास हैं कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
मोदी ने दुनिया को दिखाया है कि कैसे स्वस्थ जीवन और स्थिर मानसिकता के मामले में योग प्रत्येक व्यक्ति की मदद कर सकता है।
उन्होंने कहा कि योग इस समय का सबसे बड़ा तनाव निवारक है। हमें तनाव प्रबंधन पर काम करना है और योग इसमें हमारी मदद कर सकता है।
कश्यप ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ही योग नहीं करना चाहिए बल्कि योग को दैनिक अभ्यास बनाना चाहिए। 15 मिनट का योग जीवन जीने का तरीका बदल सकता है।
उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का अभ्यास किया जा रहा है और हमें इस बात पर गर्व है कि योग भारत की ओर से विश्व को एक उपहार है।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में 497 स्थानों पर योग किया गया और हमारे प्रसिद्ध नेताओं ने इस दिन को खास बनाने में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन, भाजपा मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य केशव चौहान, आर्ट ऑफ लिविंग सदस्य बलवंत ठाकुर, सावित्री चौहान, आयुष विभाग के सदस्य डॉ विवेक, डॉ पूनम भी उपस्थित रहे।

Most Popular