गगल: कियोडिया के जंगल में नर कंकाल मिला है। हालांकि इससे पहले गांव कियोडि़या के जंगलों में छह जून को खोपड़ी गायब मिलने की जानकारी मिली थी, लेकिन उसी शाम को वही नर खोपड़ी गायब हो गई थी। जिसकी आज पुलिस को छानबीन से नर कंकाल मिल गया है। यह नर कंगाल कियोडिया के ही बीस नवर्षीय आकर्षित डढवाल सुपुत्र कप्तान सिंह डढवाल का है जो उनके घर से मात्र 150 मीटर झाड़ियों में मिला। जिसकी रिपोर्ट घरवालों ने 14 मार्च 2022 को गगल पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।जानकारी देते हुए गगल पुलिस थाना के जाँच अधिकारी निरीक्षक भूपी ठाकुर ने बताया के पुलिस ने नर कंकाल को ढूंढ लिया है और उसका पता आधार कार्ड, पर्स व कपड़ों से लगा लिया है कि यह शव आकर्षित सुपुत्र कप्तान सिंह गांव कियोडिया का है। ठाकुर ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक अधिकारी देवराज कालिया साइंटिफिक ऑफिसर व राम सिंह ने मौके पर सेंपल लिए। पुलिस ने नर कंकाल के सभी अवशेष इकट्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। छह जून को नर खोपड़ी गायब हो गई थी, जिसे फिर से पुलिस जंगलों में तलाशने निकल पड़ी है। पुलिस ने बताया कि घटना का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Now