Thursday, March 26, 2026
Homeकांगड़ाकुएं में गिरा 44वर्षीय शख्स.. मौत

कुएं में गिरा 44वर्षीय शख्स.. मौत

कांगड़ाः कांगड़ा जिले के तहत आते पुलिस थाना ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत गुगाना में एक 44 वर्षीय शख्स की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 

जान गंवाने वाले शख्स का नाम राम सिंह बताया जा रहा है पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग उक्त शख्स को कुएं से बाहर निकाल कर घर ले आए थे। 

इसकी जानकारी स्थानी पंचायत प्रधान ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। व्यक्ति कुएं में कैसे गिरा इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के ब्यान कलमबद्ध किए गए है।

Most Popular