Saturday, September 13, 2025
Homeकांगड़ारातोरात करोड़पति बना शख्स..निजी क्लीनिक में करता है काम

रातोरात करोड़पति बना शख्स..निजी क्लीनिक में करता है काम

कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अंतर्गत एक शख्स को करोड़ों की लॉटरी लग गई है। निजी क्लीनिक में काम करने वाला शख्स रातोंरात करोड़पति बन गया। 

गरला सरकारी निवासी पुरुषोत्तम सिंह को 2 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। उनकी इस लॉटरी से परिवार जन बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह लॉटरी के पैसे धार्मिक कार्यों में लगाएंगे। 
जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम निजी क्लीनिक में बीते 40 सालों से काम कर रहे हैं। बचपन में ही उनके माता पिता का निधन हो गया था इसके उपरांत उनकी परवरिश चाचा-चाची ने की। पुरुषोत्तम के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। उन्होंने दो हफ्ते पहले पंजाब स्टेट लॉटरी के मासिक बंपर लॉटरी का टिकट खरीदा था। 

जब 2 दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन रिजल्ट चैक किया तो उसे पहला ईमान निकला। पुरुषोतम कहते हैं कि इससे पहले भी उन्होंने लॉटरी की टिकट खरीदी थी। उस समय उनकी 7 हजार रुपए की लॉटरी लगी थी। वहीं, अब इस बार वह करोड़पति बना दिया है।

Most Popular