Monday, February 16, 2026
Homeक्राइमShimla rape case : पड़ाेसी ने 16 साल की नाबालिग से किया...

Shimla rape case : पड़ाेसी ने 16 साल की नाबालिग से किया रेप..पाेक्साे एक्ट में पुलिस ने दर्ज किया केस

शिमला : जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी महिलाओ व लड़कियों के प्रति अपराध के मामले कम नही हो रहे है आये दिन जिले में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है।

ताजा मामले मेंशिमला में एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने अाया है। पीड़िता छह महीने की गर्भवती है। परिजनाें ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा कि साथ में रहने वाले एक पड़ाेसी ने उनकी नाबलिग बेटी से दुष्कर्म किया है। इसका पता तब चला जब वह प्रेगनेंट हुई। यही नहीं आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की काे जान से मारने की भी धमकी दी।
परिवार के लाेगाें ने पुलिस से उनकी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। बालूगंज थाने के सब इंस्पैक्टर भगत राम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि नाबालिग अाैर उसके परिजनाें ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें पाेक्साे एक्ट के तहत एफअाईअार हुई है, लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। फिलहाल अाराेपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। नाबालिग लड़की के काेर्ट में जज के सामने भी बयान दर्ज किए जाएंगें।

Most Popular