Monday, February 16, 2026
Homeक्राइमरहस्यमयी ढंग से लापता हुई लड़की.. परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

रहस्यमयी ढंग से लापता हुई लड़की.. परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक नबालिग लड़की के लापता होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला के तहत पड़ते चौपाल उपमंडल क्षेत्र का है। घरवालों को शक है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीते तीन मार्च को किशोरी परिजनों से सोलन जाने की बात कह कर निकली थी। परंतु देर शाम बाद भी वह घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसे तलाशने का भी प्रयास किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। 

वहीं, अब परिजनों ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Most Popular