Tuesday, February 17, 2026
Homeमंडीगैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बच्चों समेत झुलसे कुल 10...

गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बच्चों समेत झुलसे कुल 10 लोग

मंडीः  एक घर में अचानक आग लगने के कारण 6 बच्चों सहित कुल 10 लोगों के झुलसने का मामला पेश आया है। मामला प्रदेश के मंडी जिले के रामनगर वार्ड का है। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा गैस सिलेंडर के लिक होने की वजह से हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रामनगर वार्ड में स्थित गोदाम के पास कुछ प्रवासी मजदूर किराए के मकान में रहते हैं और यहीं शहर में रेहड़ियां लगाकर आपना पालन पोषण करते हैं। इस बीच आज भी वे अपने काम पर जाने कि ही तौयारियों में लगे थे कि अचनाक से उनके मकान में आग लग गई। 

आग की चपेट में आने से दो परिवारों के कुल 10 लोग झुलस गए। इनमें दस साल से कम उम्र के 6 बच्चे, 2 पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु क्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने राहत एव बचाव कार्य शुरु कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

Most Popular