Saturday, February 14, 2026
Homeदुखद28वर्षीय युवती ने निगला जहर.. जांच में जुटी पुलिस

28वर्षीय युवती ने निगला जहर.. जांच में जुटी पुलिस

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में एक 28 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर दी। मामला प्रदेश के सिरमौर के तहत पड़ते पावंटा साहिब उपमंडल के शिवपुर का है।

मृतक युवती की पहचान 28 वर्षीय परमजीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक परमजीत कौर ने दिन के समय अचानक अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। 
युवती की बिगड़ती तबियत को देख परिजन उसे आनन-फानन में उपचार हेतु सिलिस अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि युवती ने आखिरकार इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। आत्महत्या का कारण पुलिस के लाइट बड़ा रहस्य बना हुआ है।

Most Popular