Friday, June 20, 2025
Homeसिरमौरबर्फ से रास्ता हुआ बंद तो JCB में बारात लेकर पहुंच गया...

बर्फ से रास्ता हुआ बंद तो JCB में बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा

सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए अपने ससुराल जेसीबी लेकर ही पहुंच गया। यहां शादी की सारी रस्में निभाने के बाद वह दुल्हन को जेसीबी में ही लेकर वापस भी लौट आया। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के तहत पड़ते संगड़ाह गांव का है। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को संगड़ाह गांव के रहने वाले विजय प्रकाश की बरात रतवा गांव के लिए रवाना हुई थी। परंतु मौसम खराब होने के कारण लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते बरात डलयाणू से आगे ही नहीं बढ़ पाई। 

इसके उपरांत दूल्हे के पिता ने कहीं से जेसीबी का अरेंजमेंट किया, जिसमें सवार होकर 30 किलोमीटर तक सफर करने के उपरांत दूल्हा उसका भाई, पिता व फोटोग्राफर दुल्हन के घर पहुंचे। जहां शादी की सारी रस्में निभाने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वापस लौट आया।

Most Popular