Wednesday, February 18, 2026
Homeदुखदसिरमौर में कोरोना से हुई एक और मौत..

सिरमौर में कोरोना से हुई एक और मौत..

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला सिरमौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है रविवार रात को जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सिरमौरी मंदिर पंचायत के चन्याना गांव के एक व्यक्ति की एमएमयू सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई जिसके चलते जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 216 पहुंच गई है जिला सिरमौर में पिछले 2 वर्षों में 18224 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं कुछ दिन पहले जिला सिरमौर के डिगर किन्नर गांव में एक युवक के ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी जिला सिरमोर 3 राज्यों हरियाणा उत्तराखंड और यूपी की सीमा से सटे होने के चलते यहां पर देश के दूसरे राज्यों से भारी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है जो अपने साथ कोरोना संक्रमण भी लेकर आते हैं। जिला प्रशासन ने ओमीक्रोन से निपटने के लिए अस्पतालों में उचित प्रबंध किए हैं। उपमंडल स्वास्थ्य खंड सराहा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप शर्मा ने सिरमौरी मंदिर पंचायत में कोरोना से व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

Most Popular