Sunday, June 22, 2025
Homeरोज़गारकर्मचारियों की सभी मांगे मानने को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन.. फैसला जल्द

कर्मचारियों की सभी मांगे मानने को मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन.. फैसला जल्द

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पंजाब के तर्ज पर नए वेतनमान को लागू किया गया है। नए वेतनमान के कारण राज्य सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके बावजूद भी सूबे के सरकारी कर्मचारी नए वेतनमान से नाखुश हैं। अब चुनावी साल में कर्मचारियों की ये नाराजगी सरकार पर भारी ना पड़ जाए। इसे लेकर प्रदेश सरकार द्वारा काफी प्रयत्न किए जा रहे हैं, लेकिन ये एक तरह से नाकाफी ही लग रहे हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने को लेकर एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक पर सब सरकारी कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई थीं। करीब 12 बजे शुरू हुई यह बैठक 2 से ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने के अलावा पुलिस कर्मचारियों के पे बैंड पर भी चर्चा हुई। वहीं, अब खबर आ रही है कि यह बैठक संपन्न हो गई है। 

इस बैठक में सूबे के आला अधिकारियों के अलावा कर्मचारी नेता भी शामिल हुए थे। इस बैठक में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं वेतनमान को लेकर जो तीसरा ऑप्शन मांगा जा रहा था, उसपर बुआई सहमति बनने की खबर है। बताया जा रहा है की अब कुछ दिन बाद इस पर अंतिम निर्णय भी सरकार द्वारा ले लिया जाएगा।
बैठक में सीएम ने सभी मांगों को गौर से सुना और उसे सही ढंग से सुलझाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही साथ पुलिस पे बैंड की मांग को भी सुलझाने का आश्वासन सीएम ने दिया है। हालांकि, इसपर फैसला कब आएगा यह अभी साफ नहीं हो सका है। 

Most Popular