ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से देवर द्वारा भाभी पर जानलेवा हमला करने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार घटना जिला ऊना के हरोली थाना के तहत गोंदपुर बुल्ला की है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला सुनीता देवी निवासी गोंदपुर बुल्ला ने बताया कि रविवार शाम को घर पर मौजूद थी, तो देवर शराब के नशे में पहुंचा और महिला से गाली-गलोच करने लगा।
मना करने पर देवर ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सुनीता देवी को चोटें आई है। पुलिस ने महिला सुनीता देवी शिकायत के आधार पर देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है।