Tuesday, February 17, 2026
Homeशिमला5 जनवरी को जयराम कैबिनेट की बैठक.. होंगे अहम फैसले

5 जनवरी को जयराम कैबिनेट की बैठक.. होंगे अहम फैसले

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक की डेट फाइनल हो गई है। ऐसे वक्त में जब देश विदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा बढ़ रहा है और पड़ोसी राज्यों द्वारा नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे है। प्रदेश की जयराम सरकार भी इस कैबिनेट बैठक में नाइट कर्फ्यू या इसी तरह की और अन्य पाबंदिया लगाने का ऐलान कर सकती है। रिपोर्टस के मुताबिक़ नए साल में 5 जनवरी को इस बैठक का आयोजन सुबह साढे दस बजे सचिवालय में किया जाएगा। 

माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस बैठक में कई महत्तवपूर्ण फैसले ले सकती है। अनुमान इस बात का भी है कि कैबिनेट में पुलिस के पे बैंड मामले समेत लंबित पड़े अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी और प्रदेश सरकार इसके पक्ष में अपना निर्णय सुनाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार खाली पड़े कई पदों को भरने को लेकर भी महत्तवपूर्ण ऐलान कर सकती है।

Most Popular