सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से पिछले दिनों लापता हुई दो लड़की को बरामद कर लिया गया है। लड़की को खोजने में सीआईडी को सफलता हाथ लगी है। जिसके बाद पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया।
बता दें कि राज्य गुप्तचर उप-इकाई शिलाई के एचएएसआई रविंद्र ठाकुर बीते तीन दिनों से उक्त लड़कियों की तालाश में जुटे थे। शुक्रवार दोपहर बाद जब वो पांवटा साहिब गुरुद्वारा के समीप पहुंचे तो उन्होंने दो लड़कियों को वहां पर परेशानी की हालत में बैठे हुए देखा।
तस्वीर से मिलान करने के बाद पहचान की पुष्टि कर उन्होंने दोनों लड़कियों से बात की। जिसके बाद वे दोनों लड़कियों को लेकर पांवटा साहिब स्थित डीएसपी के कार्यालय गए और वहां उन्होंने दोनों को पुलिस के हवाले किया।
सोमवार 13 दिसंबर को दोनों छात्राएं अपने घरों से रोनहाट स्कूल के लिए रवाना हुई थी। लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। कोई अता-पता नहीं चलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
गायब होने की वजह तभी नहीं समझ आ रहा था। अब पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह रहस्यमयी गुत्थी जल्द से जल्द सुलझ जाए। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है। गनीमत यह है कि दोनों सुरक्षित मिल गईं।