Saturday, June 21, 2025
Homeधर्मशालाहिमाचल विधानसभा शीत सत्र शुरू, पूछे जाएंगे 576 सवाल

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र शुरू, पूछे जाएंगे 576 सवाल

मंडी: तपोवन में इस सरकार का यह आखिरी सत्र है। अगले साल चुनाव के बाद नई सरकार यहां शीतकालीन सत्र आयोजित करेगी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10 दिसंबर को पहले शोकोद्गार होगा। 14 दिसंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस होगा। सत्र के लिए तारांकित प्रश्नों की संख्या 388 है।

हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र शुक्रवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। यह तेरहवीं विधानसभा का तेरहवां सत्र है। 10 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे शुरू होने वाला यह सत्र 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें पांच बैठकें होंगी। पहले ही दिन इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत से उत्साहित कांग्रेस शोकोद्गार के बाद सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख में नजर आ सकती है। महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना और कर्मचारियों सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्ष पर हावी रहने के लिए पहले ही अपने विधायकों को ज्यादा से ज्यादा बिजनेस लाने के लिए कह दिया है। तपोवन में इस सरकार का यह आखिरी सत्र है। अगले साल चुनाव के बाद नई सरकार यहां शीतकालीन सत्र आयोजित करेगी।

Most Popular