Thursday, March 12, 2026
Homeहिमाचलसस्ती होगी हेली टैक्सी सेवा, पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार

सस्ती होगी हेली टैक्सी सेवा, पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए सोमवार से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू हो रही हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन भी रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान मंडी-धर्मशाला, कुल्लू-मंडी, मंडी-शिमला और शिमला-रामपुर के लिए पवन हंस की सस्ती उड़ानें शुरू होंगी। ये चारों रूट पहली बार शुरू किए गए हैं। हेली टैक्सी की सेवा से अब मंडी और रामपुर को भी जोड़ दिया गया है।

गगल पवन हंस स्टेशन मैनेजर नैंसी धीमान ने कहा कि हेली टैक्सी के लिए रविवार से बुकिंग शुरू हो गई है। पवन हंस ने अपनी सेवाओं से अब मंडी-कुल्लू व रामपुर को भी जोड़ा है। धर्मशाला-शिमला आने वाली उड़ान अब वाया मंडी होकर आएगी। हेली टैक्सी वापसी भी इसी रूट से करेगी। कुल्लू-शिमला उड़ान के साथ ही अब मंडी जिला को भी जोड़ा गया है।

Most Popular