Tuesday, September 16, 2025
Homeशिमलापुलिस व मज़दूर संघ कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की, एक महिला घायल

पुलिस व मज़दूर संघ कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की, एक महिला घायल

शिमलाः हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते वक्त मजदूर संघ व पुलिस कर्मियों के बीच हुई धक्का मुक्की के चलते एक महिला सहित अन्य शख्स के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर आज राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की इतना ही नहीं उन्होंने सचिवालय के गेट को खोलने का भी प्रयास किया। 

जिस वजह से पुलिस कर्मियों व मजदूरों के बीच झड़प हो गई। झड़प के चलते भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा व आशा वर्कर्स की प्रदेश महामंत्री शशिलता घायल हो गईं। जिन्हें उपचार हेतु आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है।  संघ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है। 

वहीं, प्रशासन द्वारा सचिवालय में चल रहे संघ के उग्र प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए मुख्य सड़क के गेट को बंद कर दिया गया है। जिस वजह से संजौली के लिए यातायात बाधित हो गया।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले भी संघ के कार्यकर्ताओं ने लिफ्ट से बाया हिमलैंड और टॉलैंड से छोटा शिमला तक विशाल रैली निकाली थी। इतना ही नहीं उन्होंने टॉलैंड में चक्का जाम भी किया था।

Most Popular