Sunday, February 15, 2026
Homeराजनीतिभाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं गरीब जनता की सेवा करने आती...

भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं गरीब जनता की सेवा करने आती है-धूमल

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल ने कार्यसमिति की बैठक में कहा की भाजपा जो कार्यक्रम तय करेगी उनको धरातल तक ले जाना है, सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है जिससे भाजपा और मज़बूत होगी।
उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। धूमल ने कहा कि भाजपा ने कई वर्षों से मेहनत की है जिससे भाजपा का इतना बड़ा स्वरूप है।
उन्होंने कहा कि हमें कोई भी कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश के लिए बहुत काम किया है, उनके काम से फर्क पड़ता है देश मज़बूत होता है। हम सभी को पार्टी के हित मे सोचना है, कार्यकर्ताओं के बारे में सोचना है और सकारात्मक दिशा में काम करना है। हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में सुख भोगने नहीं आती है अपितु गरीब जनता की सेवा करने आती है।

Most Popular