Saturday, February 14, 2026
Homeक्राइममहिला ने दी जान, शरीर पर चोट के भी निशान,पति गिरफ्तार

महिला ने दी जान, शरीर पर चोट के भी निशान,पति गिरफ्तार

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित जिले के चुराह क्षेत्र के श्लेलाबाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि महिला के शरीर पर एक तो चोट के निशान हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उसके शव के पास से जहर की शीशियां भी बरामद की गई हैं। 

शुरूआती तौर पर इस आत्महत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे ही महिला की जान चली गई थी। वहीं, सुबह के वक्त उसके भाई ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला और उसका पति दोनों ही घर पर थे। मृतक महिला की छाती पर चोट के निशान मिले हैं। 

इस मामले में मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर उसे प्रताड़ित किया करता था। उस पर शक करता था। इसके चलते लड़ाई झगड़ा होता रहता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। 

Most Popular