Tuesday, February 17, 2026
Homeशिमलाशिमला के रामनगर में दिन दोपहर में घूमता दिखा तेंदुआ

शिमला के रामनगर में दिन दोपहर में घूमता दिखा तेंदुआ

शिमला: राजधानी शिमला में तेंदुए के खौफ बरकरार है तेंदुए ने रातों की नींद के साथ साथ लोगों के दिन का चैन भी छीन लिया है,हालांकि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए हर मुमकिन कार्य कर रहा है लेकिन चालाक तेंदुए ने विभाग की नींद उड़ा दी है। ताज़ा मामला राजधानी के रामनगर का है जहाँ दोपहर करीब 3 बजे धोबी घाट में काम कर रहे राम अवतार ने जब अचानक तेंदुए को देखा तो उनके सांस फूल गई जिसके बाद उन्होंने अपने साथ के लोगों को इस बारे में बताया लेकिन तेंदुआ देखते ही देखते जंगल मे गायब हो गया। स्थानीय लोगों ने फिर इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को दी जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से भाग चुका था।

Most Popular