Tuesday, February 17, 2026
Homeशिमलासंजौली के इंजनघर के समीप आग लगने से मचा हड़कंप

संजौली के इंजनघर के समीप आग लगने से मचा हड़कंप

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है. यहां पर संजौली के साथ लगते सांगटी में दो मंजिला मकान में आग लगी है. हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. घर में रखे सिलेंडर को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था ताकि ज्यादा नुकसान न हो।आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक का यह घर है.
शिमला के विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे यह आग लगी जिस पर 12 बजे तक पर काबू पा लिया गया था. वह खुद मौके पर गए थे. उन्होंने बताया कि मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे और सुबह आठ बजे के करीब वह कहीं गए हैं. फिलहाल बड़ा खतरा टल गया है.

Most Popular