Monday, March 17, 2025
HomeUncategorizedराज्यपाल ने दिखाई ‘एकता दौड़’ को हरी झण्डी

राज्यपाल ने दिखाई ‘एकता दौड़’ को हरी झण्डी

शिमला: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से ‘रन फॉर यूनिटी दौड़’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह दौड़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी तथा शिमला जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई थी। यह दौड़ ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होकर स्कैंडल, मॉल, छोटा षिमला होती हुई वापस रिज पर संपन्न हुई। इस दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।
राज्यपाल के सचिव, उपायुक्त आदित्य नेगी तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Most Popular