कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ठगी का नया मामला सामने आया है। जहां आरोपित शख्स ने खुद को फर्जी बीआरओ से रिटायर्ड कर्नल बता कर दिल्ली से शिकायतकर्ता को पहले तो मनाली बुलाया उसके बाद वहां स्थित एक होटल में डील तय कर 25000 रूपए नकद ले लिए।
इसके बाद पीड़ित शख्स को निविदाएं भेजने का झांसा देकर गायव हो गया। इतना ही नहीं आरोपित शख्स ने अपना फोन भी बंद कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने इस बात की शिकायत पुलिस में दी। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर साईबर सेल की मदद से आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिले पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मनाली से किसी व्यक्ति ने उसे फोन किया और फोन करके बताया कि वो बीआरओ से रिटायर्ड कर्नल है। इतना ही नहीं वे बीआरओ के बहुत सारे काम देखता है आजकल बीआरओ में जवानों के लिए और स्टोर के लिए काफी समान की खरीददारी होनी है, जिसकी डिमांड बहुत बड़ी रहेगी। अगर आपने सामान बेचना है तो आप उससे संपर्क कर सकते हैं, और मैं आपको समान का ठेका दिलवा दूंगा।
बातचीत करने व डील करवाने के लिए उसने शिकायतकर्ता को दिल्ली से मनाली बुलाया और एक होटल में उनकी डील तय हुई। अपने आप को सेवानिवृत कर्नल बताने वाले व्यक्ति ने 25000 रुपये नकद ले लिए और बोला के आपको निविदाएं भेजता हूं और उसके बाद रफूचक्कर हो गया। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।
वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपित शख्स ने स्वीकारा कि वो साल 2000 से अलग-अलग राज्यों मे ठगी कर चुका है, जिसमें मुंबई, पंजाब, चंडीगढ़, मोहाली, उत्तराखंड, हिमाचल में मंडी और कुल्लू में कई लोगों को निशाना बना चुका है। आरोपित ने यह भी बताया कि सबसे पहले उसने ठगी अखबारों में दिए गए विज्ञापन से शुरू की थी। वहां पर बहुत सारे लोगों की डिटेल मिल जाती है।


