राजधानी के साथ लगते जुन्गा में बीती रात एक पिकअप
सतलाई-जुन्गा सड़क पर चिखड़ नामक स्थान पर
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और 20 व 21 साल के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 18 साल का एक युवक गम्भीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान जुन्गा के कनोग निवासी जिया लाल और कोटी निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। घायल का नाम ऋषभ है और वह भी कोटी का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। पिकअप के गिरने की आवाज़ सुनकर पुलिस के जवान स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दो युवक मौके पर मृत मिले, वहीं एक युवक को गम्भीर हालत में रेस्क्यू कर आईजीएमसी पहुंचाया गया। प्रारंभिक पड़ताल में हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है।


