Friday, February 20, 2026
Homeशिमलापिता के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से रूबरू हुए ..बोले ताउम्र...

पिता के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से रूबरू हुए ..बोले ताउम्र चलेंगे पिता के दिखाए रास्ते पर

शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पंचतत्व में विलीन होने के बाद टिक्का से राजतिलक के बाद अपनी रियासत के राजा बने विक्रमादित्य सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। मुखाग्नि देने से पहले विक्रमादित्य का राज्याभिषेक संपन्न हो चुका है. इस नजरिए से राजा विक्रमादित्य सिंह ने पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह ताउम्र पिता के दिखाए रस्ते कदम पर ही चलेंगे.

विक्रमादित्य ने कहा कि उनके जो सिद्धांत थे, उनकी जो सोच हिमाचल प्रदेश के लिए थी, उन्होंने जो सबसे बड़ा काम किया वो हिमाचल को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। एक ना एक दिन सबको ये संसार छोड़ कर जाना है। मैं तो उनका पुत्र हूं आजीवन उनके दिखाए रास्ते पर चलूंगा, मगर मुझे विश्वास है कि हमारे साथ साथ सैकड़ों ऐसे लोग प्रदेश के होंगे जो उनकी सोच को उनके विचारों को अपनाते हुए हिमाचल प्रदेश को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए काम करेंगे। 

Most Popular