Monday, February 16, 2026
Homeकुल्लूभाजपा जिलाध्यक्ष ने कॉविड मरीजों को पहुंचाया ऑक्सीमीटर व जरूरत का सामान...

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कॉविड मरीजों को पहुंचाया ऑक्सीमीटर व जरूरत का सामान : आदित्य

रेणुका गौतम

कोविड पेशेंट्स करें जरूरत पड़ने पर 9857022669 से संपर्क

“सेवा ही संगठन के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कोविड मरीजों को घर द्वार जाकर ऑक्सीमीटर राशन , मास्क सेनीटाइजर और किसी भी प्रकार की जरूरत पहुंचाने का मोर्चा खोल दिया है”, यह बात भाजपा के जिला प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कही। भाजपा जिला प्रवक्ता आदित्य ने बताया कि भाजपा द्वारा जो टोल फ्री नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, उसका प्रभाव अब दिखना शुरू हो गया है । क्योंकि कोविड के मरीज अब स्वयं दूरभाष के माध्यम से उन नंबरों पर अपनी जरूरत बताते हैं और शीघ्र ही उनकी जरूरत का सामान उनके घर द्वार तक पहुंचा दिया जाता है। भाजपा के इस सकारात्मक पहल के प्रभाव से अन्य कई लोग व संस्थाएं भी ऐसे नेक कार्य में जुट गई हैं। आदित्य का कहना है की इस पहल से कुल्लू जिला का कोई भी कोना अछूता नहीं रहेगा और भाजपा पूरी तरह से यह कार्य करने हेतु प्रयासरत है । आदित्य का कहना है की अपने समाज के लोगों को भाजपा परिवार किसी भी प्रकार की परेशानी में नहीं देख सकता है और समस्त भाजपा परिवार सेवा के लिए सदैव समर्पित है। अतः उन्होंने जनता से बेझीजक मदद प्राप्त करने हेतु आगे आने का आग्रह किया है ।

Most Popular