Monday, February 16, 2026
Homeऊनाकलयुग : बेटे ने अपनी ही मां को लगा दिया 14 लाख...

कलयुग : बेटे ने अपनी ही मां को लगा दिया 14 लाख का चूना

ऊनाः ऊना जिले में एक बेटे ने अपनी 82 साल की मां को ही 14 लाख रूपए का चूना लगा दिया। ऐसे में बूढ़ी मां ने पुलिस के पास इस मामले के लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें कि 82 वर्षीय वृद्ध महिला कांता देवी निवासी विवेक नगर ने अपने ही बेटे पर धोखे से 14 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। बूढ़ी मां का कहना है कि उनके बेटे ने अलग-अलग बैंक अकाउंट से पैसे निकालकर प्रयोग कर लिए हैं। इस बारे में उनके बेटे ने उनको कोई सूचना तक नहीं दी।

वहीं, पुलिस को दी शिकायत में बूढ़ी महिला ने बताया कि मेरे बेटे रमन कुमार ने मेरे साथ 14 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है। शिकायत में कांता देवी ने बताया कि उनके बेटे रमन कुमार ने धोखा करते हुए एचडीएफसी बैंक से 2.93 लाख, कोऑपरेटिव बैंक बदोली से 6.15 लाख रूपए निकाल लिए हैं। इसके अलावा अन्य लाखों रूपए की राशि भी उनसे हड़पी है।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि बेटे ने सारे पैसे बिना उनके हस्ताक्षर से निकलवाए हैं। कांता देवी का कहना है कि इस बात का पता उन्हें तब लगा, जब वो पैसे निकलवाने के लिए बैंक पहुंची।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है। वहीं, इस मामले के संबंध में आरोपी बेटे से पूछताछ जारी है।

Most Popular