Thursday, February 26, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना की तीसरी लहर को ले कर अलर्ट ...बच्चों को लेगा अपनी...

कोरोना की तीसरी लहर को ले कर अलर्ट …बच्चों को लेगा अपनी चपेट में

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भयानक प्रकोप देखने को मिल रहा है पर ये सिलसिला यही रुकता नजर नही आ रहा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रदेश में चार माह बाद सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।

इस रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और केंद्रीय एडवाइजर का मानना है कि तीसरी लहर में महामारी स्ट्राइक करती है। प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) और सभी सीएमओ को अलर्ट कर दिया है।

बच्चों को अपने लपेटे में लेगी यह तीसरी लहर
तीसरी लहर में 2 से 18 साल तक के बच्चों पर पर ज्यादा असर होगा। प्रदेश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इस लहर ने ज्यादातर 59 साल से कम लोगों को अपना ग्रास बनाया है। इस उम्र से नीचे 50 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

कोविड टेक्निकल टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ यह जानकारी साझा की है, जबकि बुजुर्गों पर इस लहर का कुछ कम असर देखने को मिला है। टीम का मानना है कि वेक्सिनेशन से बुजुर्ग का इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ है। ऐसे में कोरोना इन पर अपना असर नहीं डाल पा रहा है।

हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल द्वारा इस बात का दावा किया गया है कि प्रदेश में सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसको लेकर अलर्ट किया गया है। कोरोना से मौत का बड़ा कारण मरीजों का घरों से अस्पताल में इलाज के लिए न आना है।

Most Popular