Monday, February 16, 2026
Homeशिमलापूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना की जंग जीत लौटे शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना की जंग जीत लौटे शिमला

शिमला :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कोरोना से ठीक होकर अपने आवास आ गए हैं । दोपहर 12 बजे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर के माध्यम से अनाडेल पहुंचे। सीएम जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस आने के लिए सरकार का हेलीकाप्टर भेजा था। 

अनाडेल से सीधे ही वे अपने आवास हॉलीलाज आए हैं। अभी किसी से मिल नहीं रहे हैं। कोरोना की जंग जीतने के बाद वे अपने घर पहुंचे हैं, लेकिन अभी सभी से मिलना झुलना बंद है। कांग्रेस नेता यशवंत झाजटा के साथ ही अनाडेल पहुंचे और बाद में उन्हें हालीलाज तक छोड़ने के बाद अपने घर लौट गए। 

कोरोना से जंग जीतने में काफी थकान व कमजोरी महसूस कर रहे हैं। लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।13 को ही इन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया था। चंडीगढ़ में मैक्स अस्पताल में इनका इलाज चला। पिछले सप्ताह टेस्ट के दौरान इनकी रिपोर्ट नेगटिव आ गई थी।

Most Popular