Monday, August 18, 2025
HomeऊनाUna : मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने निगला जहर ..मौत

Una : मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने निगला जहर ..मौत

ऊना : ऊना जिले में आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया है जिससे हर कोई हैरान है। मानसिक तौर से परेशान चल रहे एक शख्स ने पहले तो जहर निगल लिया। इसके बाद जाकर अपने भाई को इस बारे में बताया।

इस बात का पता चलने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर्स द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह मामला पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत मरवाड़ी से सामने आया है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी वार्ड नंबर दो मरवाड़ी के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 45 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार सार के समय सुरजीत सिंह ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यह बात उसने अपने भाई को बताई। जिसके बाद भाई उसे आनन फानन में निकट के सरकारी अस्पताल में लेकर आया।

जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवारजनों को सौंप दिया।

Most Popular