Thursday, February 19, 2026
Homeकांगड़ापूर्व सीएम शांता कुमार से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री, पर्यटन...

पूर्व सीएम शांता कुमार से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री, पर्यटन उद्योग के विकास पर की बात

काँगड़ा  : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री और धार्मिक नेता सतपाल महाराज शनिवार को हिमाचल प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद शांता कुमार से मिलने उनके निवास स्थान पालमपुर पहुंचे। उन्होंने शांता कुमार से उनकी पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर संवेदना प्रकट की। शांता कुमार ने उन्हें यह सुझाव दिया कि हिमाचल और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन की नई योजनाएं बना सकते हैं। विश्व में तेजी के साथ बढ़ता हुआ उद्योग केवल पर्यटन उद्योग ही है। इस उद्योग से सबसे अधिक रोजगार सृजित होते है। हिमाचल और उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शांता कुमार ने सतपाल महाराज का धन्यवाद किया और अपनी आत्मकथा ‘निज पथ का अविचल पंथी’ की एक प्रति भी भेंट की।

Most Popular