Wednesday, August 6, 2025
Homeशिमलाजल शक्ति विभाग में मर्ज होंगे आउटसोर्स पर रखे 989 कर्मचारी :...

जल शक्ति विभाग में मर्ज होंगे आउटसोर्स पर रखे 989 कर्मचारी : महेंद्र सिंह ठाकुर

शिमला

हिमाचल प्रदेश जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग में आउटसोर्स पर रखे गए 989 कर्मचारियों को विभाग में मर्ज किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। प्रश्न काल के दौरान भाजपा विधायक रमेश चंद धवाला के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने विभाग की कई स्कीमों को आउटसोर्स किया था। इस पर हर साल 14.21 करोड़ रुपए मरम्मत कार्यों पर खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कीमों को ठीक ढंग से चलाने के लिए और आउटसोर्स पर रखे कर्मचारियों को पंप ऑपरेटर, फिटर, बेलदार, डाटा ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन के पद पर रखा जाएगा।

Most Popular