Tuesday, February 17, 2026
Homeसिरमौरपर्यावरण संरक्षण को आगे आए युवा पीढ़ी : पवन शर्मा

पर्यावरण संरक्षण को आगे आए युवा पीढ़ी : पवन शर्मा

  नाहन हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा में आज कालाअंब में एक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता पवन शर्मा ने हिमालय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। पवन शर्मा ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण करना ना केवल सरकार बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण के संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कालाअंब में आयोजित एक बैठक के दौरान उन्होंने उद्योगपतियों को भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कालाअंब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योगों से निकलने वाला है कचरे को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा संयंत्र लगाया जा रहा है ताकि उद्योग से निकलने वाला जहरीला कचरा उस संयंत्र में डाल कर नष्ट किया जाए। 

Most Popular