Wednesday, June 25, 2025
Homeशिमलाहैप्पी दिवाली : खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

हैप्पी दिवाली : खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

शिमला सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को दिवाली के दो दिन पहले बोनस की राशि जारी कर दी जाएगी। निगम के नियमित कर्मचारियों को 7500 रुपये, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी 7000 रुपये बोनस देने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने फाइल साइन कर निगम कार्यालय भेजने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना के चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों की ओर से बेहतर कार्य करने पर यह तोहफा दिया गया है। कोरोना संकट काल में जब लोग घरों में थे तो निगम के कर्मचारियों ने डिपुओं में सस्ता राशन पहुंचाया और लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। जनजातीय क्षेत्रों में भी समय पर राशन उपलब्ध करवा कर निगम कर्मचारियों ने अपने कार्य का परिचय दिया है। प्रदेश में 18 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।

Most Popular