Tuesday, February 17, 2026
Homeकुल्लूKullu : बंजार में कार दुर्घटनाग्रस्त ..दो युवकों की मौत...

Kullu : बंजार में कार दुर्घटनाग्रस्त ..दो युवकों की मौत एक महिला घायल

मंगलवार देर रात को जिला के बंजार उपमंडल के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल के तहत ग्राहों गांव में एक कार गहरीखाई में लगभग आधा किमी नीचे गिर गई।

कार में दो युवक व एक महिला सवार थी। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौकेपर ही मौत हो गई। महिला गंभीर तौर पर घायल हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक कार पेहड़चा की तरफ से बंजार आ रही थी।कि ग्राहों गांव के पास गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय बालकृष्ण पुत्र दुले राम व 28 वर्षीय भीमसेन उर्फ पुनिया निवासी पेहडचा मोहनी बंजार के तौर पर हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान 26 वर्षीय विनय कुमारी पत्नी पविंद्र सिंह निवासी सपनील अनाह बंजार के तौर पर हुई है।

बंजार के डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायल को बंजार अस्पताल उपचार के लिये भर्ती करवाया गया।

Most Popular