Monday, February 16, 2026
Homeकांगड़ाएचजीटीयू कांगडा इकाई ने सम्मानित किए शिक्षा उपनिदेशक

एचजीटीयू कांगडा इकाई ने सम्मानित किए शिक्षा उपनिदेशक

धर्मशाला/विजय ठाकुर

राजकीय हिमाचल अध्यापक संघ जिला कांगड़ा इकाई का एक शिष्ट मंडल जिला प्रधान नरदेव ठाकुर की अगुआई में जिला उप शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक कांगड़ा महेंद्र पाल धीमान से मिला और उन्हें स्थानांतरित हो कर यहां जॉइन करने पर जिला कर शिक्षकों की ओर से बधाई दी। शिष्टाचार पूर्वक इस भेंट में जिला प्रधान के साथ राज्य चेयरमैन सचिन जसवाल, जिला मुकि पैटर्न सरोज मेहता, राज्य प्रेस सचिव संजय चौधरी, जिला महासचिव सुमन चौधरी, सहित के शिक्षा खंडों के अध्यक्ष शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस आयोजित किये जाने के सम्बंध में सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की। ईसिस तरह हर घर पाठशाला पर जिला कांगड़ा द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर बातचीत हुई। शिष्टमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न वर्ग के शक्षकों की पदोन्नतियां समय पर की जाएं व पदोन्नति पर प्रोबेशन की शर्त को हटाया जाए। नई पेंशन नीति का संगठन विरोध करता है व सभी स्कूलों में सेनिटाइजर, मास्क, व अन्य सुरक्षात्मक उपकरण खरीद हेतु डाइट कांगड़ा से एकमुश्त गाइडलाइन्स जारी करवाई जाए। नई शिक्षा नीति लागू करने से पहले स्कूलों में आधारभूत ढांचा सदृढ़ किया जाए। उपशिक्षा निदेशक ने शिक्षकमण्डल की सभी बातों को गौर से सुना और उनके निवारण हेतु आवश्यक पग उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक फतेहपुर के प्रधान संजय कुमार, ज्वाली के विकास नन्दा, पवन धीमान महाससहिव ज्वाली से, अजय धीमान, रजनीश धीमान, सुरेश कुमार आदि शामिल हुए।

Most Popular