Saturday, June 28, 2025
Homeराजनीतिहिमाचल किसान मोर्चा प्रदेश में चलाएगा एक बूथ दस किसान प्रहरी कार्यक्रम

हिमाचल किसान मोर्चा प्रदेश में चलाएगा एक बूथ दस किसान प्रहरी कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल शिमला ग्रामीण की बैठक आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल में संपन्न हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि मेहता और प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री संजीव देष्टा जिलाध्यक्ष संजीव पिंकू चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे .

किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में है एक बूथ 10 किसान प्रहरी कार्यक्रम चलाएगा जिसके तहत पूरे प्रदेश में किसान प्रहरी बनने हैं और इसके बाद पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा का हर मंडल स्तर पर किसान महासम्मेलन करवाएगा इस सम्मेलन में सभी प्रहरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसान मोर्चा अपनी विशेष भूमिका निभाएगा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश दोनों के साथ मिलकर योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में किसान मोर्चा अपनी विशेष भूमिका निभाएगा और जो भारतीय जनता पार्टी का मिशन 2022 है उसमें पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी को जिताने में कामयाब होगा

Most Popular