Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिभाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती होंगे वित्तायोग के चेयरमैन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती होंगे वित्तायोग के चेयरमैन

हिमाचल में कैबिनेट विस्तार के बाद अब निगमों, बोर्डों और आयोग में ताजपोशी शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें छठे राज्य वित्तायोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका पद कैबिनेट रैंक के बराबर होगा। इसको लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि अभी हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेताओं से मिले थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि हिमाचल में बोर्डों, निगमों आदि में ताजपोशी को लेकर सीएम जयराम ठाकुर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर आए हैं।

Most Popular