Tuesday, August 26, 2025
Homeकांगड़ाKangra gang rape : 32 वर्षीय महिला से दुराचार .. फरार

Kangra gang rape : 32 वर्षीय महिला से दुराचार .. फरार

जिला काँगड़ा के पुलिस थाना गगल के तहत एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया पिछले कल एक विवाहिता से सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ है। 

19 अगस्त को गगल से एक विवाहिता को सात लड़के एक वाहन में बिठाकर पहले उसे सलोल की तरफ ले गए, जहां उन्‍होंने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

इसके बाद उसे मैकलोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां भी उससे दुष्‍कर्म हुआ। इस संदर्भ में 32 वर्षीय विवाहिता ने गगल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दी है।डीएसपी ने बताया पीड़िता को टांडा में मेडिकल के लिए ले जाया गया है और आरोपितों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। 

डीएसपी ने बताया 32 वर्षीय विवाहिता अपने मायके बरदल में रह रही थी उसकी शादी कुछ वर्ष पहले अब्दुल्लापुर में हुई थी और उसके 3 बच्चे भी हैं और पति से 5 वर्ष से अलग रह रही थी। महिला का पति प्लंबर का काम करता है।

पुलिस का कहना है जल्द ही उस वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिसमें सवार होकर ये लड़के सलोल और मैक्लोडगंज गए थे। डीएसपी सुनील राणा ने कहा किसी भी हालत में यह बिगड़ैल आरोपित बख्शे नहीं जाएंगे।

प्रतीकात्मक फ़ोटो

Most Popular