Saturday, August 2, 2025
Homeक्राइमठियोग में दामाद ने सास से किया दुराचार - मौत

ठियोग में दामाद ने सास से किया दुराचार – मौत

शिमला जिला के ठियोग में दामाद ने सास के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। दामाद की दरिंदगी व हैवानियत से सास मौत की मौत हो गई। स्तब्ध कर देने वाली इस घटना में आरोपी ने सारी हदें लांघते हुए इस कुकृत्य को अंजाम दिया। हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता ने घटना के एक दिन बाद आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आज उसे गिरफतार कर लिया है। मामला ठियोग उपमंडल में ढारे में रहने वाले नेपाली मूल के परिवार से जुड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी सास के साथ अप्राकृति दुराचार किया। इसके बाद सास बेहोश हो गई। कल देर शाम जब पीड़िता की बेटी ढारे पर पहुंची, तो उसे मां बहोशी की हालत में मिली। इस बावत पीड़िता की बेटी ने ठियोग पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने शराब के नशे में मां के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया, जिससे उसकी यह हालत हुई है। ठियोग पुलिस ने पीड़िता को ठियोग के सिविल अस्पताल ले गई, जहां से उसे आईजीएमसी रैफर किया गया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसके बयान नहीं लिए जा सके और पीड़िता ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी नशे से धुत्त था तथा अप्राकृतिक दुराचार के दौरान उसने सरिए जैसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया।

Most Popular