Sunday, September 14, 2025
HomeशिमलाBreaking : रोहड़ू पब्बर नदी में गिरी मां की गोदी से 9...

Breaking : रोहड़ू पब्बर नदी में गिरी मां की गोदी से 9 महीने की बच्ची ..बचाव में मां ने भी लगाई छलांग ..मौत

महिला ने भी लगाई छलांग
महिला का शव मिला, बच्ची की तलाश जारी

शिमला : रोहड़ू के चिड़गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। 9 माह की बच्ची मां की गोदी से पब्बर नदी में गिर गई। बच्ची को गिरता देख मां ने भी छलांग लगा दी। मां का शव बरामद कर लिया गया है। बच्ची की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नी कुशाल नाबी गांव डाक चिड़गांव क्षेत्र के समीप बढियारा पुल जो बढियारा कलोटी, मसली डिसवाणी ढांक गांव को जोड़ता है के पास सड़क किनारे पैराफिट पर 9 माह की बच्ची को लेकर बैठी थी। वह घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पता नहीं कैसे अचानक 9 माह की बच्ची उसकी गोदी से पब्बर नदी में जा गिरी। मनीषा ने जैसे ही बैटी को गिरते देखा तो खुद बेटी को बचाने के लिए पब्बर नदी में छलांग लगा दी है।
मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन में मनीषा का शव मिल गया है। पुलिस व लोग बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। वहां पर प्रत्यक्षदर्शी एक नेपाली भी गाड़ी का इंतजार कर रहा था।

Most Popular