Thursday, February 12, 2026
Homeकुल्लूज़िला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा कुल्लू के डुघिलग क्षेत्र में

ज़िला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा कुल्लू के डुघिलग क्षेत्र में

रेणुका गौतम

कुल्लू: ज़िला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कुल्लू विधानसभा के डुघिलग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां एक ओर जहां उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों सम्बन्धी पत्रक वितरित किये वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों पर भी प्रकाश डाला। भीम सेन शर्मा ने ग्रामीणों के बीच भाजपा सरकारों द्वारा उठाये जा रहे जन-हितैषी विषयों और भी विस्तृत चर्चा की और जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाकॅ डाउन की अवधि में भाजपा संगठन द्वारा केंद्र व प्रदेश में जनता तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई, जबकि इसके विपरीत विपक्षी दल कांग्रेस जनसेवा से दूर ही रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने हर अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य युवा राज बोद्ध, ज़िला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम, सदस्य प्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष छापे राम, कुल्लू मण्डल उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, राजेश उपस्थित रहे।

Most Popular